भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बी.डी. रतूड़ी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय बी.डी. रतूड़ी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं प्रकट की एवं परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा, क्षेत्रीय विकास को उनके विचारों एवं राज्य निर्माण आंदोलन में भूमिका को याद किया। साथ ही कहा, सामाजिक राजनैतिक क्षेत्र में उनके योगदान को प्रदेशवासी कभी नही भूल सकते हैं। इस अवसर उनके साथ भाजपा नेता जोत सिंह बिष्ट और स्वर्गीय रतूड़ी के भाई डॉ आर पी रतूड़ी भी मौजूद रहे।
—————————————-
एंबेलिश मिसेज इंडिया सीजन-3 के ऑडिशन में 18 महिलाओं का चयन

देहरादून, आजखबर। रविवार को होटल सॉलिटेयर में एंबेलिश मिसेज इंडिया सीजन-3 का ऑडिशन आयोजित किया गया, जिसमें 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस ऑडिशन में  18 महिलाओं का चयन किया गया है। यह आयोजन इम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से किया गया था। जजेस के रूप में पूनम शर्मा, इंबेलिश मिसेज इंडिया 2024, तृप्ति पंत, इंबेलिश मिसेज इंडिया 2024, प्लेटिनम, और चारू धवन, इंबेलिश मिसेज इंडिया 2024, सिल्वर रनर-अप, ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही यूके देव आनंद भी जज पैनल में शामिल थे, जिन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। आयोजक ख्याति शर्मा ने बताया की एंबेलिश महिलाओं को प्रतिभा को निखार उन्हें आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करता है। बताया की अलग अलग सब टाइटल के बाद दिसंबर में इसका ग्रैंड फिनाले होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *