पेयजल निगम में अधीक्षण अभियंता को दो स्थानों पर बनाया प्रभारी मुख्य अभियंता

  • विभाग में चार मुख्य अभियंता तैनात
  • संजय सिंह पर क्यों इतना मेहरबान हो रहा शासन

  देहरादून(ब्यूरो रिपोर्ट): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश जीरो टालरेंस करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वह सभी मंत्री के विभागों में भ्रष्टाचारियों पर कड़ा प्रहार कर रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री के विभाग में चहेतों को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिसका ताजा उदाहरण पेयजल निगम में हैं। जहां पर अधीक्षण अभियंता संजय सिंह पर शासन के अधिकारी मेहरबान हो रहे हैं। अधीक्षण अभियंता संजय सिंह के पास पौड़ी में गढ़वाल के प्रभारी मुख्य अभियन्ता का चार्ज था। इसकी के साथ ही शासन ने मेहरबानी करते हुए पेयजल निगम के मुख्यालय में भी प्रभारी मुख्य अभियंता का चार्ज दे दिया है। जबकि पेयजल निगम मुख्यालय में चार मुख्य अभियंता तैनात है। यह अपने आप में जीरो टालरेंस की सरकार की पोल खोल रहा है।

मुख्यमंत्री धामी प्रदेश के भ्रष्टाचार व भाई भतीजा वाद समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास रत है। वह इसको लेकर सभी मंत्रियों के विभाग में तैनात भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। जिसके चलते वह किसी भी अधिकारी पर नरमी नहीं बरत रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री के विभाग पेयजल निगम में ही चहेतों को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। पेयजल निगम में वर्तमान समय में चार मुख्य अभियंता तैनात है जिसमें अनुज कौशिक, सुजीत विकास, राजवर सिंह व प्रणय पुरोहित शामिल हैं। इसके बावजूद भी पौड़ी में मुख्यअभियंता कार्यालय में अधीक्षण अभियंता ( सिविल) संजय सिंह को प्रभारी मुख्य अभियंता का चार्ज दिया गया था। इसके साथ ही शासन के अधिकारियों के संजय सिंह पर मेहरबानी यहीं पूरी नहीं हुई। पेयजल निगम में भी उन्हें प्रभारी मुख्य अभियंता का चार्ज दे दिया गया। जबकि पेयजल निगम के मुख्यालय कैंपस में चार मुख्य अभियंता है। संजय सिंह पर की जा रही बेहरबानी सीधे तौर पर सवाल खडे़ करती है। पौड़ी मुख्य अभियंता का कार्यालय पेयजल निगम मुख्यालय से 100 किलो मीटर से भी दूर है। शासन के अधिकारियों ने संजय सिंह को देहरादून में जमाए रखने के लिए सांठ गांठ कर मुख्यालय में प्रभारी मुख्य अभियंता का चार्ज दिया है। संजय सिंह प्रभारी मुख्य अभिंयता मुख्यालय पेयजल निगम के चार्ज के चलते पौड़ी की अनदेखी कर रहे हैं।

संजय सिंह के काम की कर रहा हूॅ मॉनिटरिंगः एससी पंत

देहरादून। अधीक्षण अभिंयता संजय सिंह को पेयजल निगम में पौड़ी व पेयजल निगम मुख्यालय में प्रभारी मुख्य अभियंता के चार्ज पर महानिदेशक पेयजल निगम एससी पंत का कहना है कि शासन ने ही संजय सिंह का पौड़ी में प्रभारी मुख्य अभियंता व पेयजल निगम मुख्यालय में भी प्रभारी मुख्य अभियंता की जिम्मेदारी दी है। इसका निदेशक स्तर पर कोई निर्णय नहीं है। लेकिन मैं खुद संजय सिंह के काम की मॉनिटरिंग कर रहा हूॅ। पौड़ी में संजय सिंह की अनुपस्थित पर उन्होंने कहा कि पौड़ी की अनदेखी कतई मंजूर नहीं है। संजय सिंह का साफ निर्देश दिए गए है कि पौड़ी में ज्यादा से ज्यादा समय दें।

क्या कहता है नियम?

देहरादून। अधीक्षण अभिंयता संजय सिंह को पेयजल निगम में पौड़ी व पेयजल निगम मुख्यालय में प्रभारी मुख्य अभियंता का चार्ज दिया गया है। लेकिन नियम यह कहता है कि अगर विभाग में मुख्य अभियंता की कमी है तो तभी प्रभारी के तौर पर चार्ज दिया जाता है। जबकि पेयजल निगम में चार-चार मुख्य अभियंता तैनात है फिर भी एक अधीक्षण अभियंता को दो-दो प्रभारी मुख्य अभियंता का चार्ज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *