अपने सपने संस्था ने मनाया सातवीं वार्षिक उत्सव

अपने सपने संस्था की जरूरतमन्द बच्ची सिमरन रही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि
डॉ शिव सिंह पाल “उत्तराखण्ड सोशल आईकॉन अवार्ड 2021 ” से हुए सम्मानित
आकांक्षा जोशी को मिला ” यंग राइजिंग सोशल अवार्ड 2021″
पारिजात जोशी सम्मानित हुई ” सोशल इंटर्न ऑफ द ईयर अवार्ड 2021″समाज के प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक जरूरतमंद बच्चे को अपने जीवन मे शिक्षित जरूर करे : अरुण कुमार यादव
देहरादून |
 अपने सपने संस्था सुभाषनगर स्थित कार्यालय में रविवार को अपना सातवां वार्षिक उत्सव मनाया | कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के जरूरतमंद बच्चों द्वारा हे शारदे माँ , हे शारदे माँ …. नामक वंदना से किया गया | विदित हो कि अपने सपने संस्था हर साल की भांति इस साल भी मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के उस जरूरतमन्द बच्चे को बनाया गया जो वर्तमान साल में शिक्षा ,अनुशासन एवम अनेक क्रियाकलापों में सर्वश्रेष्ठ रहा हो, 2017 में संस्था अजय को मुख्य अतिथि बनाया था जो अपने जीवन मे कभी कूड़ा बिनने का कार्य करता था | वही 2018 में अपने सपने संस्था  जरूरतमन्द बच्चा देवानंद को मुख्य अतिथि बनाया | वही इस वर्ष 2021 मे मुख्य अतिथि के रूप में अपने सपने संस्था की बच्ची सिमरन रही |  यह कार्यक्रम का आकर्षक केंद्र रहा | सभी धर्मों को एकता के सूत्र में बांधने रूपी संगीत पर महिमा, माधुरी , जानवी , कोमल आदि ने नृत्य कर सभी का दिल जीता | इसी क्रम में देश भक्ति गीत में मुस्कान, चांदनी, समरीन, सुनैना ज्योति, चंचल प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चारचांद लगा दिया |  कार्यक्रम में प्रत्येक वर्ष दिया जाने वाला उत्तराखण्ड सोशल आइकॉन पुरस्कार इस वर्ष स्वास्थ के क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए कार्य करने वाले सामाजिक व्यक्तित्व डॉ शिव सिंह पाल  को स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम के इसी क्रम में अपने सपने संस्था इस वर्ष “यंग राइजिंग सोशल अवार्ड 2021 ”  आकांक्षा जोशी एवं  ” सोशल इंटर्न ऑफ द ईयर अवार्ड 2021″  पारिजात जोशी  को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया |  आयोजित कार्यक्रम मे अपने सपने संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक जरूरतमंद बच्चे को अपने जीवन मे शिक्षित जरूर करे | कार्यक्रम के अंत मे आये हुए समस्त आगन्तुओ का संस्था के अहम स्तम्भ विकास चौहान एवं बद्री विशाल ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया | आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित हुए डॉ शिव सिंह पाल , आकांक्षा जोशी, पारिजात जोशी, अपने सपने संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, उप सचिव विकास चौहान, प्रोजेक्ट प्रबंधक बद्री विशाल, हिमांशु शर्मा, शीला कोटियाल, विनय गुप्ता, अंजलि पोखरियाल, संगीता सुब्बा, मीना आदि उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *