पीएम के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा लगाएगा 252 मंडलो में मोदी मेले

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ ही उनके मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के 252 मंडलों में सेवा और समर्पण कार्यक्रम आयोजित करेगा। उत्तराखंड में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के नेतृत्व में सेवा-समर्पण के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल  ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का सेवा और समर्पण अभियान 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलोगा। भाजयुमो 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मोदी मेले का आयोजन करेगा।  पिछले सात वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए कार्यों को दर्शाती प्रदर्शनियां लगाई जाएगी। मंडल स्तर पर रक्तदान शिविर, आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम, दो अक्तूबर को गांधी जयंती और स्वच्छता से सम्मान अभियान, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जयंती पर मोदी का अंत्योदय अभियान और अनेक  अभियान चलाए जाएंगे।
सेवा और समर्पण अभियान के लिए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने सेवा और समर्पण कार्यक्रमों के संयोजक नियुक्त किये है जो इस प्रकार है भाजयुमो मोदी मेला के संयोजक प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह को बनाया गया है , रक्तदान कार्यक्रम के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया खेवड़िया को, आजादी के अमृत मोहत्सव के संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसुदन जोशी, स्वच्छता से सम्मान अभियान के स्वच्छता संयोजक लवीश अरोरा, मोदी का अंत्योदय के प्रदेश उपाध्यक्ष सिदार्थ अग्रवाल, नमो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संयोजक राहुल अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।

चुनाव प्रभारियों के आगमन पर भव्य स्वागत तैयारियों में जुटी भाजपा
देहरादून ।  भाजपा आगामी 16 सितंबर को नवनियुक्त भाजपा चुनाव प्रभारी व सह प्रभारियों  के उतराखंड आगमन पर भव्य स्वागत करेगी। इसके लिए पार्टी की ओर से सभी तैयारियां की जा रही है।इसके तहत मंगलवार को प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय   व प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने महानगर व  देहरादून जिले के पदाधिकारियों के साथ तैयारी बैठक ली। जिसमें कर प्रभारियों के आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम की योजना बनाई गई । बैठक में राजपुर विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ , विनोद चमोली, डॉ देवेंद्र भसीन, विनय ग़ोयल, आदित्य चौहान, सीताराम भट्ट, पुनीत मित्तल, नीरू देवी , मधु भट्ट , कौस्तुबा नंद जोशी , मनवीर सिंह चौहान,नवीन ठाकुर, सिद्धार्थ अग्रवाल सहित देहरादून महानगर के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *