Reliance Jewellers Dehradun update News: गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार

देहरादून । ज्वैलरी शोरूम लूट मामले पर बदमाशों को चोरी के वाहन उपलब्ध कराने वाले गैंग के एक सदस्य अकबर को दून पुलिस ने अमरोहा से गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अभिषेक से पूछताछ में पुलिस को गैंग के संबंध में जानकारी मिली थी। गैंग के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए अन्य प्रदेशों में भी उत्तराखंड पुलिस की दबिशें जारी है। गिरफ्तार आरोपी ने ज्वैलरी शोरूम लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को दो बाइक और कार उपलब्ध कराई थी।

ज्वैलरी शोरूम लूट मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक से पूछताछ में पुलिस को 5 आरोपियों द्वारा घटना के लिए चोरी के वाहन उपलब्ध कराने वाले गैंग के संबंध में जानकारी मिली थी। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार अन्य प्रदेशों में दबिशें दी जा रही थी। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों को चोरी के वाहन उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी अकबर निवासी अमरोहा को फैयाज नगर जिला अमरोहा से गिरफ्तार किया।

आरोपी अकबर पहले राजस्थान में टूयम (TOO YUMM) कंपनी में स्टोर कीपर का काम करता था। जहां उसके साथ अलीगढ़ निवासी सुमित भी काम करता था। आरोपी अकबर ने सुमती नाम की लड़की के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट में कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद सुमती की मां ने अकबर के खिलाफ धारा 376 के तहत भिवाड़ी, राजस्थान फेस 3 पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की कार्रवाई में अकबर के साथ अकरम निवासी राजस्थान, सुमित निवासी अलीगढ़, मुकेश निवासी राजस्थान सभी 8 महीने किशनगढ़ जेल राजस्थान में बंद रहे थे। जेल से बाहर आने के बाद आरोपी अकबर की पहचान सुजीत नाम के एक व्यक्ति से हुई। जिसके द्वारा उसे किसी घटना के लिए 2 बाइक और एक कार की व्यवस्था करने को कहा गया। उसके एवज में अच्छी धनराशि मिलने की बात कही गई। अकबर ने ये बात अपने दोस्त सुमित को बताई। इसके बाद अकबर और सुमित ने योजना बनाई। दोनों ने जून 2023 के शुरू में खंदौली इंटरचेंज आगरा से एक व्यक्ति से एक कार लूटी। जिस पर उन्होंने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बिजनौर में छिपा दी। उसके बाद सितंबर 2023 में एक नीले रंग की बाइक आईएमटी मानेसर गेट के पास से और काली रंग की बाइक स्टार मॉल गुड़गांव से चुराई। दोनों बाइकों पर भी फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *