उत्तराखण्ड पुलिस की टॉप-5 स्टेट में स्थान बनाने की पूरी कोशिश रहेगीः डीजीपी

  • डीजीपी ने उत्तराखण्ड पुलिस का रिपोर्ट कार्ड मीडिया के समक्ष रखा

देहरादून। डीजीपी अभिनव कुमार मंगलवार को नये साल के उपलक्ष्य में मीडिया से मुखातिब हुए कोर्ट रोड स्थित सरदार पटेल भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने वर्ष 2023 का उत्तराखण्ड पुलिस का रिपोर्ट कार्ड मीडिया के समक्ष रखा। साथ ही विभाग की प्राथमिकताएं भी बतायी और नये लक्ष्य तय किये। डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि भारत सरकार एवं बीपीआरएण्डडी के सभी मापदण्डों में बेहतर प्रदर्शन कर उत्तराखण्ड पुलिस की टॉप-5 स्टेट में स्थान बनाने की पूरी कोशिश रहेगी। यह भी कहा कि एसडीआरएफ को और अधिक मजबूत किया जायेगा। कुमाऊं में भी एसडीआरएफ बटालियन खोलने का प्रयास किया जायेगा। डीजीपी ने कहा कि पुलिस में रिक्त पदों को भरने का प्रयास किया जाएगा। विभागीय पदोन्नति समयबद्ध, पारदर्शी रूप से सभी स्तर पर कराई जायेगी।

उन्होंने कहा कि शान्ति एवं कानून व्यवस्था, केस वर्कआउट आदि के लिए तकनीक, कर्मियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चार धाम यात्रा, कांवड यात्रा, लोकसभा चुनाव, आपदा प्रबन्धन, आने वाले नेशनल गेम्स को सकुशल सम्पन्न कराने की चुनौती रहेगी और उत्तराखण्ड पुलिस इस चुनौती से प्रभावी रूप से निपटेगी। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सम्बन्ध में ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार कर सभी विवेचकों को प्रशिक्षण कराया जाएगा। महिलाओं सम्बन्धी अपराधों, साइबर क्राइम पर प्रमुखता से कार्यवाही की जायेगी। यातायात का सुगम प्रबन्धन व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्राथमिकता रहेगी। एपी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा विगत वर्ष संगठित अपराधियों, नकल माफियाओं, गैंगस्टर्स के विरूद्ध की गयी प्रभावी कार्यवाही, कानून व्यवस्था सम्बन्धी चुनौतियों एवं उपलब्धियों के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया। राज्य में भारतीय दण्ड विधान के अन्तर्गत वर्ष 2022 में कुल 16549 पंजीकृत हुये, जिसके सापेक्ष वर्ष 2023 में 15797 अभियोग ही पंजीकृत हुये। वर्ष 2023 में सभी पंजीकृत अभियोगों में त्वरित कार्यवाही करते हुए 86 प्रतिशत से अधिक मामलों का अनावरण कर 61 प्रतिशत से अधिक अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। वर्ष 2023 में संगीन अपराधों में फरार कुख्यात अपराधियों सहित कुल 432 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2023 में संगठित एवं संगीन अपरधों में लिप्त 288 अपराधियों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी। विगत 02 वर्षों से अब तक गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार अभियुक्तों में से 30 अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति 186 करोड को धारा 14 गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी। वर्ष 2023 में गुण्डा एक्ट सक्रिय एवं कुख्यात 262 अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। वर्ष 2023 में बच्चों के प्रति हुये अपराधों में पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत 93ः मामलों का अनावरण करते हुए 93 प्रतिशत अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। वर्ष 2023 में नशा मुक्त उत्तराखण्ड-2025 के अन्तर्गत त्रिस्तरीय ।छज्थ् द्वारा कुल 1649 अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 27 करोड़ से अधिक कीमत के मादक पदार्थ बरामद किये गये। वर्ष 2023 में राज्य में 14809 धरना/प्रदर्शनों आदि को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराया गया। वर्ष 2023 में राज्य में 04 वी0वी0आई0पी0 एवं 2049 वी0आई0पी0 भ्रमण कार्यक्रमों को सकुशल सम्पन्न कराया गया। वर्ष 2023 में कावंड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराया गया। कांवड़ यात्रा में लगभग 4,07,00,000 कावंड़ियों/श्रृद्धालुओं का राज्य में आगमन हुआ। वर्ष 2023 में चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराया गया। चारधाम यात्रा में 56,18,499 श्रृद्धालुओं का राज्य में आगमन हुआ।

वर्ष 2023 में 02 विधानसभा सत्रों को सकुशल सम्पन्न कराया गया। वर्ष 2023 में छोटे/बड़े लगभग 57 मेला/त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *