सावन कृपाल रूहानी मिशन की देहरादून शाखा ने मनाया परम संत कृपाल सिंह जी महाराज का 130वां प्रकाश पर्व

देहरादून। सावन कृपाल रूहानी मिशन की 207 राजपुर रोड़, देहरादून शाखा की ओर से 6 फरवरी, 2024 को परम संत कृपाल सिंह जी महाराज का 130वां प्रकाश दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें सिर्फ देहरादून से ही नहीं बल्कि आस-पास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रकाश पर्व के इस अवसर पर प्रदूषण को दूर करने के लिए 130 पौधों की अलग-अलग किस्मों और महाराज जी की 130 आध्यात्मिक पुुस्तकों का आम लोगों में मुफ्त वितरण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को ध्यान-अभ्यास की बैठक पर बिठाया गया। प्रकाश पर्व के इस अवसर पर शाखा के मेन गेट पर सभी लोगों को हलवे के प्रसाद का वितरण किया गया।
मिशन के वर्तमान अध्यक्ष संत राजिन्दर सिंह जी महाराज आज विश्वभर में अनेक यात्राएं कर लोगों को ध्यान-अभ्यास की विधि सिखा रहे हैं, जिससे कि हम अपने मनुष्य जीवन के ध्येय अपने आपको जानना व पिता-परमेश्वर को पाना को भी इसी जीवन में पूरा कर सकते हैं।
सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष संत राजिन्दर सिंह जी महाराज आज संपूर्ण विश्व में ध्यान-अभ्यास द्वारा प्रेम, एकता व शांति का संदेश प्रसारित कर रहे हैं, जिसके फलस्वरूप उन्हें विभिन्न देशों द्वारा अनेक शांति पुरस्कारों व सम्मानों के साथ-साथ पाँच डॉक्टरेट की उपाधियों से भी सम्मानित किया जा चुका है। सावन कृपाल रूहानी मिशन के आज संपूर्ण विश्व में 3200 से अधिक केन्द्र स्थापित हैं तथा मिशन का साहित्य विश्व की 55 से अधिक भाषाओं में प्रकाशित हो चुका है। इसका मुख्यालय विजय नगर, दिल्ली में है तथा अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय नेपरविले, अमेरिका में स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *