हिल्सा संस्था को नौटी में श्री नन्दा देवी सेवा सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया

गौचर / चमोली। श्री नन्दादेवी हरियाली मेला समिति नौटी द्वारा उत्तराखण्ड की प्रतिष्ठित संस्था हिल्सा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी देहरादून को श्री नन्दादेवी सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।
संस्था को यह सम्मान नन्दादेवी राजजात पड़ाव व यात्रा मार्ग पर अद्वितीय सेवा कार्य करने पर दिया गया। संस्था की और से यह सम्मान संस्था के उपाध्यक्ष दिनेश गौड़, देवेंद्र गौड़, अंकुर सती, विनोद गौड़, राजेन्द्र सिंह रावत ने श्री नन्दादेवी मेला समिति नौटी के समापन समारोह में प्राप्त किया ।
हिल्सा द्वारा विगत बसंत पंचमी के दिन नौटी में कंप्यूटर सेंटर की स्थापना की है, जिसमें निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आगामी नंदा राजजात तक सभी पड़ावों पर इस प्रकार के सेंटर स्थापित करने की योजना है। अन्य सेवा कार्य भी इन्हीं सेंटरों के माध्यम से आयोजित होंगे। नन्दादेवी हरियाली मेले में इस वर्ष हिल्सा द्वारा महिला रस्साकशी एवं शतरंज प्रतियोगिता हेतु मेला समिति को 20 हजार रूपए की सहायता की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *