मोटर साइकिलों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

फर्रुखाबाद । यूपी के फर्रुखाबाद जिले में रविवार को राजेपुर थाना क्षेत्र में इटावा बरेली हाईवे चाचूपुर तिराहा के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां पर डॉक्टर ने उपचार के दौरान दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

राजेपुर थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि दो बाइक्स की भिड़ंत होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए थे। इनमें से दो की मौत हो गई। एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल है। इसमें एक युवक की शिनाख्त हो गई है। उसका नाम सत्येंद्र है। दो युवकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

दोनों लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। वहीं डॉक्टर ध्रुवराज सिंह ने बताया की एक अज्ञात शख्स और सत्येंद्र को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने घटना के संबंध में पुलिस सूचना भेज दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *