सिटी बस आपरेटर ने परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर प्रदर्शन किया

देहरादून। सामान्य रूटों पर इलेक्ट्रिक बस चलाने के विरोध में सिटी बस आपरेटर ने परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। देहरादून सिटी बस सेवा महासंघ के पदाधिकारियों ने सुबह एसटीए की बैठक से पहले प्रदर्शन कर विरोध जताया। अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के कारण सामान्य सिटी बस आपरेटरों के सामने संकट खड़ा हो गया है। दोनों बसों का किराया समान होने से सिटी बसों को सवारियां नही मिल रही हैं। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर सब्सिडी दी जा रही है। इसलिए वो वातानुकूलित होने के बावजूद कम बकिराये पर चल रही है। इसलिए किराया निर्धारण दोबारा होना चाहिए। इलेक्ट्रिक बस का किराया कम से कम पांच गुना ज्यादा होना चाहिए। जो लोग सुविधा चाहते हैं, वो ही उनमें सफर करेंगे। इसलिए इलेक्ट्रिक बस का किराया न्यूनतम 50 रुपये होना चाहिए। शहर के भीतर के बजाय उन्हें लंबे रूट पर चलाया जाए। यदि सरकार इलेक्ट्रिक बस पर पॉलिसी नहीं बदलती तो सिटी बस मॉडल को समाप्त कर देना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप पाल, मनमोहन बिष्ट,महेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह नेगी अंकुर सैनी और राजेंद्र प्रसाद अनुराग गोयल हुकम सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *