देवभूमि का ताज पुष्कर के नाम

देहरादून। भाजपा के विधायक मंडल दल की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया है। पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के 12वें मुख्यमंत्री बने है। नए मुख्यमंत्री का 23 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।
वहीं पुष्कर धामी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे भाजपा की एक रणनीति युवा वोटरों को साधने की भी हो सकती है। ये रणनीति 2024 के लोकसभा चुनाव में रंग दिखाएगी। पुष्कर सिंह धामी खटीमा से दो बार विधायक, तीसरी बार हारे धामी ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *