मंदाकिनी करेंगी म्यूजिक वीडियो से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी म्यूजिक वीडियो से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करने जा रही हैं। राम तेरी गंगा मैली फेम मंदिकिनी लंबे अरसे के बाद एक म्यूजिक वीडियो से स्क्रीन पर लौट रही हैं। मंदाकिनी लगभग 26 साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने कमबैक प्रोजेक्ट मां और मा का फस्र्ट लुक पोस्टर शेयर किया है, जिसके ऊपर लिखा है, ‘मंदाकिनी वापस आ गई। मंदाकिनी ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, बने रहिए! जल्द आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *