आत्म उत्थान के लिए गुरू पूर्णिमा का दिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अति उत्तमः साध्वी मणिमाला भारती

देहरादून। दिव्य सद्गुरू आशुतोष महाराज की असीम अनुकम्पा तथा प्रेरणा से दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की देहरादून शाखा ने बड़ोंवाला स्थित जानकी फार्म में धूमधाम से भव्य ‘श्रीगुरू पूर्णिमा महोत्सव’ का विशाल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सद्गुरू महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आश्रम की साध्वी विदुषियों ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उसके बाद गुरू की महाआरती की गई, महाआरती में असंख्य भक्तजनों ने शिरकत करते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद दिव्य ज्योति ‘‘वेद मन्दिर’’ के वेदपाठी साधकों द्वारा एक घण्टे का रूद्रीपाठ कर वातावरण में दिव्यता का संचार किया गया। मंच संचालन संयुक्त रूप से साध्वी विदुषी ऋतम्भरा भारती तथा साध्वी सुभाषा भारती ने किया। भजनों के बाद दिल्ली से प्रधारी सद्गुरू आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी मणिमाला भारती ने संगत को सम्बोधित करते हुए बताया कि अगर परमात्मा से कुछ मांगना ही है तो परमात्मा से परमात्मा को मांग लो। गुरू से भक्ति, श्रद्धा और ‘ब्रह्म्ज्ञान’ की, सेवा की मांग की जानी चाहिए, इसी में जीव का कल्याण निहित है। संासारिक वस्तुएं दुख-दर्द और मायावीं सन्ताप ही देते हैं जबकि ज्ञान, वैराग्य, भक्ति, सेवा के साथ आनन्द जुड़ा होता है। कार्यक्रम के समापन से पूर्व जानकी फार्म में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *