चोरगलिया नेशनल हाईवे में बने गड्ढे बढ़ा रहे लोगों की परेशानी

हल्द्वानी। हल्द्वानी से खटीमा, टनकपुर होकर चंपावत के लिए हल्द्वानी से बनाए गए चोरगलिया नेशनल हाईवे में बने बड़े-बड़े गड्ढे अब लोगों को परेशान करने लगे हैं। अब लोगों ने इस सङक से जाना कम कर दिया है। चोरगलाया से सितारगंज तक सङक की खस्ता हालत से गुस्साए स्थानीय जनप्रनिधियों ने आज मुख्य सङक पर धान लगाकर गुस्से का इजहार किया।
इस सङक की खस्ताहाल के विरोध में स्थानीय लोग लंबे समय से आंदोलन कर रहे है। इसके बाद भी प्रशासन और विभागीय अधिकारी मौन साधे हैं। सड़कों का खस्ताहाल के विरोध में आक्रोशित लोगों ने आज प्रदर्शन किया। कांग्रेस के न्याय पंचायत अध्यक्ष चोरगलिया प्रहलाद सिंह एवं कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा के संयुक्त नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सड़कों में बने बड़े-बड़े गड्ढों के बीच जहां जलभराव रहता है। धान की रोपाई करके भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया वक्ताओं ने कहा की पिछले साढ़े चार वर्षों में भाजपा ने केवल और केवल अपने नेताओं और मुख्यमंत्रियों का विकास किया।

आज भाजपा के लोग ही काम कर रहे हैं जहां उन्हें अपना लाभ दिखाई देता है। जिन सड़कों को हरीश रावत के कार्यकाल में बनाया गया था आज उनमें बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। जिससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग है जिसकी रिपेयरिंग भी उत्तराखंड सरकार नहीं कर पाई। यहां के आम जनमानस में स्थानीय जनप्रतिनिधि के प्रति विरोध व्यक्त किया। इस अवसर पर न्याय पंचायत अध्यक्ष प्रहलाद सिंह कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा; ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रैकवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री बलवंत सिंह बोरा, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मंगल सिंह धामी, ललित मटियाली, कृष्ण पाल सिंह खंनवाल, ऊरबा दत्त जोशी, गोपाल राम, पीतांबर दत्त चोशाली; सूरज आर्य, हरीश बिष्ट, सुंदर सिंह बिष्ट, प्रदीप सिंह मेहरा, सुनील टम्टा, राजेंद्र टमता; कया भाई आदि दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहां पिछले साढे चार साल में भाजपा ने केवल और केवल राज्य के साथ झूठ एवं मुख्यमंत्री बदलने की राजनीति की है। किसान उपज का मूल्य लेने के लिए परेशान है। उन्हें झूठ बोलकर गुमराह किया जा रहा है। युवा रोजगार के लिए परेशान है। सङकों की हालत खराब होने से लोगों को नुकसान उठाना पङ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *