पंजाब में पकड़ा गया अमृत पाल सिंह, जाने इसके पीछे की कहानी

नई दिल्ली। खालिस्तानी नेता और वारिस दे पंजाब के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस लंबे समय से अमृतपाल सिंह पर शिकंजा कसने की तैयारी में थी। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृत पाल सिंह के छह साथियों को भी गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ साफ है कि 30 वर्षीय खालिस्तानी समर्थक अमृत पाल सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी अमृतपाल सिंह को नकौदर के पास से हिरासत में लिया है। अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस का शिकंजा कस रहा है। आरोपी को हिरासत में लिए जाने के बाद ही तत्काल प्रभाव से पुलिस ने पूरे पंजाब में 19 मार्च की रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी है। पुलिस ने इलाके में माहौल ना बिगड़े इसलिए एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है। राज्य सरकार ने अमृत पाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा के हित को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबइल नेटवर्क पर मिलने वाली सेवाओं को निलंबित किया गया है। ये सेवाएं 18 मार्च से 19 मार्च तक निलंबित रहेंगी। अमृत पाल सिंह के खिलाफ तीन मामले दर्ज है। इसमें दो मामले हेट स्पीच से संबंधित है। इन्हीं मामलों के संबंध में पंजाब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ये कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक अमृत पाल सिंह के काफीले में से उसके साथियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *