मंत्री रेखा आर्या ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को 31 अक्टूबर से शुरू हो रहे राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के शुभारंभ कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों  को ‘‘दशहरा’’ पर्व की बधाई दी
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सभी प्रदेशवासियों को ‘‘दशहरा’’ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने कहा है कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार मनुष्य को अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर अच्छाइयों को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने इस पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समरसता और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया है। राज्यपाल ने कहा कि हम इस पर्व को आपसी भाई-चारा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुलकर मनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *