प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कर रहे हैं काम :  धामी

  • भाजपा केंद्र में तीसरी बार बनाएगी सरकारः महेंद्र भट्ट
  • केंद्र राज्य और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक लेकर जाएगी महिलाएंः आशा नौटियाल
  • तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का महिलाएं ले संकल्प रेखा गुप्ता

देहरादून। राजधानी देहरादून में उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा ने सशक्त महिला सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें वर्चुअल तरीके से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता के साथ भाजपा के महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति भारद्वाज ने हिस्सा लिया। इस मौके में भाजपा महिला मोर्चा के कई पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मौजूद रहे। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा पूरी गंभीरता के साथ घर-घर तक पहुंचाने की प्लानिंग तैयार कर रहा है। उसी कड़ी में आज सशक्त महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

वर्चुअल तरीके से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला मोर्चे के सम्मेलन में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त करने की दिशा मे ऐतिहासिक कदम उठाया है।

महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है प्रदेश के सुदूर क्षेत्र की महिलाओं के उत्थान के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित हो रही हैं। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड में लखपति दीदी योजना चल रही है जिसका लाभ प्रदेश की सीमांत क्षेत्रों में रहने वाली नारी शक्ति को मिल रहा है जिससे आर्थिक तौर पर महिलाएं सशक्त हो रही है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यही मूल मंत्र है कि किस तरह से देश मजबूत हो और नारी शक्ति आर्थिक रूप से सशक्त बना सकें। भाजपा के सशक्त महिला सम्मेलन में भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है नारी सशक्तिकरण का अभियान चरितार्थ हो रहा है उनका कहना है कि नारी वंदन से जहां महिलाओं की चुनाव में भागीदारी बढ़ेगी वहीं राजनीतिक ,आर्थिक और सामाजिक स्तर पर महिलाओं की भूमिका मजबूत हो रही है।

उनका कहना है कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है सभी लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सैकड़ो साल के बाद या दिन आया है इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बने उसके लिए सभी को संकल्प लेना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *