गुलदार के हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल
श्रीनगर। जंगल में घास लेने गई महिला पर गुलदार ने दिनदहाड़ हमला कर घायल कर दिया। जिसमें महिला के पांवों में गंभीर जख्म आएं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पालिका क्षेत्र के अंतर्गत उफल्डा की महिलाएं चारपत्ती लेने गंगादर्शन के पास जंगल में गई थी। घास काटते समय गुलदार ने एक महिला पर पीछे से हमला बोल दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग निकला। सामाजिक कार्यकर्ता कुशाल रावत ने बताया कि उफल्डा की महिलाओं का समूह गंगा दर्शन के पास जंगलों में घास लेने गई थी। कहा सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब घात लगाये गुलदार ने सुदा देवी (43) पत्नी भरत सिंह बिष्ट पर हमला कर जख्मी कर दिया। उन्होने बताया कि महिलाओं ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। जिसके बाद महिला को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया है। जहां सर्जन डा. लोकेश सलूजा ने महिला को प्रथमिक उपचार दिया। गुलदार के हमले के बाद अब क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। गंगा दर्शन, खण्डाह, डोभ श्रीकोट आदि क्षेत्र जंगलों से सटे होने के कारण यहां गुलदार कि चहलकदमी बनी रहती है। कई बार गुलदार लोगों को घायल कर चुका है। हाल ही में गुलदार ने स्कूटी से पौडी से श्रीनगर आ रहें एक पत्रकार पर खण्डा के पास हमला बोल दिया था।