लखीमपुर घटना पर डोईवाला में किसानों का प्रदर्शन

डोईवाला। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर डोईवाला में स्थानीय इकाई के द्वारा रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया तहसील कार्यालय में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया   बीते दिन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे से पहले भड़की हिंसा में 4 किसान सहित आठ व्यक्तियों की मौत हो गई थी इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पूरे देश में जिला अधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देने की कॉल की गई थी  क्रम में आज संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े हुए किसान डोईवाला के गुरुद्वारा लंगर हॉल में एकत्रित हुए जहां वक्ताओं के द्वारा कल की घटना की घोर निंदा की गई इसके बाद यहां से एकत्रित होकर संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े हुए किसान जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए बैनर लेकर डोईवाला चौक से गुजरते हुए उप जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे जहां किसानों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन करने वालों में संयुक्त किसान मोर्चा डोईवाला के सरदार दलजीत सिंह किसान नेता उमेद बोरा ,सरदार बलबीर सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि सागर मनवाल, जाहिद अंजुम ,मोहित Congress Mahila Morcha Nagar Adhyaksh Aarti Verma सरदार लखबीर सिंह, सरदार गुरविंदर सिंह, सरदार लखबीर सिंह, कांग्रेस नेता बुध देव सेमवाल ,सरदार सुरेंद्र सिंह राणा, हरविंदर सिंह ,दलबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह ,आरती वर्मा ,अखलाक साबरी ,अनीश कुरैशी ,साजिद अली, बाबूलाल, आसिफ अली ,राहुल सैनी ,सरदार गुरदीप सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहें

पुतला फूंका, बोले- हमें अरेस्ट करो
ऋषिकेश। लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत और फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अरेस्टिंग से कार्यकर्ता गुस्से में हैं। आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे ने किसानों को कार से कुचला, जिससे उनकी मौत हुई। घटना की निंदा करते हुए कार्यकर्ताओं ने पहले केंद्र और यूपी सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद वह कोतवाली में गिरफ्तारी देने के लिए भी पहुंचे।  सोमवार को पार्टी कार्यकर्ता रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन पहुंचे। उन्होंने केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों की मौत पर उन्होंने दोनों ही सरकारों का पुतला भी फूंका। युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जितेंद्र पाल पाठी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे ने किसानों की हत्या की है। मंत्री के बेटे को अरेस्ट करने की बजाए उनसे मिलने जा रही पार्टी की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए उन्हें भी गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश महासचिव अभिनव सिंह मलिक, प्रदेश सचिव विजयपाल सिंह रावत, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, पुष्पा मिश्रा, एकांत गोयल, दीपक प्रताप जाटव, विवेक तिवाड़ी, मधु जोशी, विजयपाल सिंह रावत, अशोक शर्मा, विक्रम भंडारी, आदित्य पाल, राजेंद्र गैरोला, सरोज देवराड़ी, लविश जयसवाल, रोजनी थपलियाल आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *