नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस मुख्यालय में हुआ हवन-कीर्तन

देहरादून। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के लिए कांग्रस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में उत्तराखंड पौराणिक संस्कृति संवर्धन प्रकोष्ठ की ओर से शरदीय नवरात्रों में मां भगवती दुर्गा के 9 अवतारों को जोकि यश कीर्ति और सत्य की प्रदाता है उनके नौ रूपों का ध्यान करते हुए उत्तराखंड प्रदेश के चारोंधामों की यात्रा निर्विघ्न रूप से पूर्ण हो और वैश्विक महामारी कोरोना के समूल नाश के  उद्देश्य को लेकर के प्रदेश के सभी जनों के लिए आयु वृद्धि सुख शांति समृद्धि एवं सभी रोग निवारण के लिए कांग्रेश पार्टी के सहयोग से यज्ञ किया गया।
यज्ञ में आचार्य नरेश आनंद नौटियाल ने वेद पुराणों के श्लोकों के उद्घोष से पूजा अर्चना प्रारंभ की मुख्य जजमान के रूप में सुरेंद्र रागढ़ ने गणेश भगवान की स्थापना और कलश स्थापना की। इस मौके पर गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा, महामंत्री राजेन्द्र शाह, पूर्व दर्जाधारी अजय सिंह, प्रदेश सचिव शांति रावत, परिणीता बडौनी, मोहन खत्री, प्रकाश रतूड़ी, राकेश चौहान, अनिल रावत, कमलेश रमन, प्रतिमा सिंह, टीटू त्यागी, पुनीत, नेमचंद, विजय भट्ट व प्रदीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *