दो बदमाश किए गये गिरफ्तार
विकासनगर। विकास नगर क्षेत्र में 2 अक्टूबर की रात घर पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले हैं आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में दो लुटेरों की जानकारी जुटाई गई है जिनके तार सहारनपुर से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। फायरिंग की यह वारदात लूट की घटना को अंजाम देने के मकसद से अंजाम दी गई थी।
बताते चलें कि कोतवाली विकासनगर पर शिवनाथ सहगल पुत्र स्व0 श्री नंद कुमार सहगल निवासी चर्च रोड पंजाबी कॉलोनी विकासनगर ने दो अक्टूबर की रात को 12 बजे रात्रि में सूचना दी कि तीन अज्ञात बदमाश हमारे घर में घुस आए और मेरी छोटी बहन विद्या जो कि अपने कमरे में सो रही थी उस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिससे मेरी बहन बच गई। तथा घर में अन्य लोगों के जागने पर यह लोग मौके से भाग गये। इस सूचना पर थाना कोतवाली विकासनगर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विवेचना उपनिरीक्षक विवेक भंडारी प्रभारी चौकी बाजार द्वारा की गई। घटना के बाद कोतवाली विकासनगर निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया सीसीटीवी सहित अन्य सूत्रों के आधार पर बदमाशों की जानकारी जुटाई गई। घटना में दो बदमाशों के शामिल होने की जानकारी पुलिस के हाथ लगी. सूत्रों के अनुसार फायरिंग की घटना लूट के मकसद से की गई थी लेकिन सफल ना होने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में देा बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।