भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्र लेखन कर पीएम मोदी को भेजी शुभकामनाएं

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी धर्मपुर मंडल में धर्मपुर के विधायक  विनोद चमोली ने धर्मपुर विधानसभा की तरफ से सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पत्र लेखन कर भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  को शुभकामनाएं दी एवं उनकी उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।
साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की और से  देश के आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे हैं निरंतर प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद किया। गरीब कल्याण योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध करवाने एवं विश्व के सबसे बड़े निशुल्क टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक कराने के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महानगर के कोषाध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने पत्र में  लिखा कि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों में देश की जनता के साथ बूथ संख्या  136 के सभी नागरिक एवं कार्यकर्ता मोदी के साथ है। इस मौके पर धर्मपुर विधानसभा के प्रभारी हरीश डोरा , मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी, किसान मोर्चा के महानगर महामंत्री सुभाष बालियान, क्षेत्रीय पार्षद राजपाल पार्षद, आलोक कुमार पार्षद, महिपाल धीमान,
अजय शर्मा, लालचंद वर्मा ,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सोनू सरदार  ,  किसान मोर्चा के अनिल गुप्ता, दिनेश सती ,मुकेश सिंगल , रविंद्र राज अरोड़ा , नदीम जैदी नवीन नौटियाल, बबली रावत बसंती बिंजोला, वैजयंती माला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *