रविवार सुबह बारिश होने से मौसम ठंडा

हरिद्वार। हरिद्वार में रविवार सुबह बारिश होने से मौसम में ठंड बढ़ गई है। साथ ही तेज हवाओं के चलने से तापमान में भी गिरावट महसूस की जा रही है। सुबह 6:00 बजे लगभग 30 मिनट झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद से मौसम में ठंड बढ़ गई है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। अचानक हुई बारिश से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। रविवार सुबह तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो और दिनों की तुलना में 4 डिग्री सेल्सियस कम पाया गया। उधर, मौसम के अचानक करवट बदलने और तीन दिन बारिश के अलर्ट के साथ किसानों की धान की फसल का नुकसान होने का अंदेशा बाद गया है। इन दिनों जनपद में धान की फसल की कटाई और गहाई जोरो पर चल रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *