राहुल गांधी की रैली के कुछ देर बाद फाड़े पार्टी के पोस्टर बैनर

  • राहुल की रैली में भीड़ देख बौखलाई बीजेपीः अरोड़ा
  • विरोध हुआ तो उतारे बीजेपी के बैनर व पोस्टर

देहरादून। नगर निगम की ओर से राजपुर रोड पर होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध कर दिया। एक तरफा कार्यवाही का आरोप लगाया गया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि राहुल गांधी की रैली खत्म होते ही नगर निगम ने यह अभियान चलाया है, जिसमें सिर्फ कांग्रेस ही पोस्टर हटाये जा रहे है। इस दौरान कांग्रेसी नेता ट्विंकल अरोड़ा ने इसका लाइव शुरू कर दिया ओर नगर आयुक्त से बात की। उसके बाद बीजेपी के लगे होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर भी हटाए गए। कांग्रेसी नेता ट्विंकल अरोड़ा ने इसे बीजेपी की तानाशाही बताया। कहां कि रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर बीजेपी कार्यकर्ता बौखला गए हैं, इसी वजह से होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस वापसी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *