भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी

59 उम्मीदवारों में 5 महिलाओं को दिया टिकट
11 सीटों पर अभी नहीं बनी बात
देहरादून। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने 59 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिये गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड जल्द बाकी 10 सीटों पर भी नाम तय कर लेगा। फिलहाल पहली सूची में 59 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। इनमें 5 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दिए गए हैं।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आते ही राजनीतिक दल प्रत्याशियों के नामों को फाइनल टच देने में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी 59 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आज प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हुई है। हालांकि अब भी राज्य में 11 सीटें ऐसी हैं, जहां पर भाजपा नाम तय नहीं कर पाई है।
उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही बीजेपी की दूसरी सूची पर भी अंतिम मुहर लगा दी जाएगी। खास बात यह है कि जिन 11 सीटों पर अब तक विचार नहीं हो पाया है उनमें अधिकतर सीटें वह हैं जहां पर भाजपा के विधायक हैं और खराब परफॉर्मेंस के कारण पार्टी इन सीटों पर पार्टी उम्मीदवार बदलना चाहती है। बहरहाल राज्य की 59 सीटों पर टिकट तय कर नाम घोषित कर दिए गए हैं।

पहली लिस्ट में इनको मिला टिकट
पुष्कर सिंह धामी – खटीमा
मदन कौशिक – हरिद्वार शहर
केदार सिंह रावत -यमुनोत्री
भरत सिंह चौधरी -रुद्रप्रयाग
शक्ति लाल साहब -घनसाली
विनोद कंडारी -देवप्रयाग
सुबोध उनियाल- नरेंद्र नगर
प्रीतम पंवार- धनोल्टी
सतपाल महाराज -चौबट्टाखाल
राम चरण नौटियाल -चकराता
मुन्ना सिंह चौहान -विकासनगर
शैलेंद्र मोहन सिंघल-जसपुर
उमेश शर्मा -रायपुर
खजान दास -राजपुर रोड
सविता कपूर -देहरादून कैंट
गणेश जोशी- मसूरी
सुरेश राठोर -ज्वालापुर
प्रदीप बत्रा -रुड़की
देवयानी कुंवर प्रणव चैंपियन- खानपुर से (कुंवर प्रणव चैंपियन की पत्नी)
संजय गुप्ता -लक्सर
स्वामी यतिश्वरानंद- हरिद्वार ग्रामीण
डॉक्टर धन सिंह रावत- श्रीनगर
राजकुमार पोरी -पौड़ी
धन सिंह धामी- धारचूला
बिशन सिंह चुफाल- डीडीहाट
आदेश चौहान -बीएचईएल हरिद्वार
चंद्रा पंत -पिथौरागढ़
चंदन राम दास -बागेश्वर
दिलीप सिंह रावत- लैंसडौन
महेश जीना- सल्ट
पूरण सिंह फर्त्याल- लोहाघाट
बंशीधर भगत -कालाढूंगी
दीवान सिंह बिष्ट -रामनगर
त्रिलोक सिंह चीमा- काशीपुर
अरविंद पांडे- गदरपुर
सौरभ बहुगुणा -सितारगंज
फकीरा राम- गंगोलीहाट
सुरेश गाड़िया- कपकोट
महेश शर्मा- अल्मोड़ा
सत्यपाल -भगवानपुर
कैलाश गहतोड़ी -चंपावत
अनिल नौटियाल -कर्णप्रयाग
रेणू बिष्ट -यमकेश्वर
प्रेमसिंह राणा – नानकमत्ता
राजेश कुमार – बाजपुर
दुर्गेश्वर लाल – पुरोला
सुरेश चौहान – गंगोत्री
महेंद्र भट्ट -बदरीनाथ
भोपाल राम टम्टा – थराली
विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू – प्रतापनगर
सहदेव सिंह पुंडीर- सहसपुर
विनोद चमोली – धर्मपुर
प्रेमचंद अग्रवाल -ऋषिकेश
दिनेश पंवार – मंगलौर
अनिल शाही – द्वाराहाट
रेखा आर्य – सोमेश्वर
राम सिंह कैड़ा – भीमताल
सरिता आर्य – नैनीताल
किच्छा- राजेश शुक्ला

 

सीएम धामी खटीमा से लड़ेंगे चुनाव
बीजेपी भले ही आज अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करे, लेकिन ये तो पहले से ही तय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट खटीमा से ही चुनाव लड़ेंगे। कई जगह अपने संबोधन में सीएम धामी सार्वजनिक रूप से भी कह चुके हैं कि वो अपनी पारंपरिक सीट खटीमा को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं।

मदन कौशिक हरिद्वार से ठोकेंगे ताल
उधर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से ही चुनाव लड़ेंगे ऐसी खबरें हैं। मदन कौशिक हरिद्वार से विधायक हैं। ऐसे में बीजेपी उनकी पारंपरिक सीट से छेड़छाड़ करने का जोखिम नहीं उठाएगी। बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते भी उनकी हरिद्वार से चुनाव लड़ने की मांग का सम्मान पार्टी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *