बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कोरोना काल में भाजपा ने किया काम, तो कांग्रेस दुबकी रही

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस विकास की नहीं बल्कि घोटालों की जननी है। उन्होंने कहा कि जब -जब कांग्रेस की सरकार उत्तराखण्ड में आई उसका फोकस विकास नहीं बल्कि घपले घोटालों पर रहा। वह कभी विकास की पक्षधर नहीं रही। शनिवार को रिस्पना पुल स्थित भाजपा के प्रदेश मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि कांग्रेस कभी उत्तराखण्ड अलग राज्य बनने की पक्षधर नहीं रही और हमेशा उत्तराखण्ड बनने का विरोध किया गया। कौशिक ने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता कभी नहीं भूल सकती कि कांग्रेस ने राज्य निर्माण का आंदोलन हो या फिर राज्य की मांग हो, कांग्रेस ने कभी समर्थन नहीं किया। कांग्रेस के नेता विरोध में बोलते रहे। वह दिन आज भी याद है जब राज्य निर्माण की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे लोगों पर रामपुर तिराहे पर किस तरह का बर्बर अत्याचार किया गया। मां-बहनों के साथ क्रुरता की गई तब भी कांग्रेेस मौन रही। उन्होंने कहा कि कहीं-कहीं न कांग्रेस रामपुर तिराहे मामले में शामिल थी। कौशिक ने कहा कि कांग्रेस विकास की पक्षधर नहीं और वह घपले घोटालों की जननी रही। कौशिक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह तक की सरकारों में गरीबी हटाओ का नारा चला। यह कहां गया कुछ पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मोदी सरकार मना रही है। जनता को बिजली, पानी, गैस शौचालय व आवास गरीबों को दिए गए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में शिशु मृत्यु दर एक हजार पर 38 थी जो घटकर 31 रह गई। भाजपा सरकार ने प्रदेश में पांच मेडिकल कॉलेज बनाए। 6 डायलेसिस सेंटर बनाए गए। कोविड टीकाकरण को 100 प्रतिशत किया गया। कोरोना के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में ढांचे को मजबूत किया गया। 15लाख परिवारों को मुफ्त राशन और 51 प्रतिशत आबादी को नल से जल, 9 लाख किसानों को 6 हजार किसान सम्मान निधि उनके खातों में दी जा रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। 13 जनपदों मेें काम करके दिखाया गया है। प्रेसवार्ता में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक खजानदास, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि राज्य निर्माण को लेकर एक और जहां उत्तराखण्ड बनाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी याद आते हैं तो वहीं उत्तराखण्ड का विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी याद आते हैं। उन्होंने कहा कि दस साल तक उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार रही। उनकी सरकार फेल साबित हुई । कांग्रेस ने विकास का कोई खाचा नहीं खीचा। 2002 से 2007 और 2012 से 2017 के बीच घपले घोटाले, स्टिंग ऑपरेशन जनता ने अच्छी तरह देखे। कांग्रेस ने अपनी सरकारों के दौरान उत्तराखण्ड में विकास की लम्बी प्रक्रिया को रोकने का काम किया। कौशिक ने कहा कि तत्कालीन केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने उत्तराखण्ड का औद्योगिक पैकेज तक खत्म करने का काम किया। जबकि भाजपा ने उत्तराखण्ड में स्वच्छ, ईमानदार, पारदर्शी और डबल इंजन सरकार चलाई। लाखों करोड़ की योजनाएं प्रदेश में चल रही है। डबल इंजन सरकार में नौजवान आगे बढ़े इसके पूरे प्रयास किए गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने सेना, सैनिकों और पूर्व सैनिकों को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकारों ने रक्षा बजट घटाकर दो लाख करोड़ किया जबकि मोदी सरकार ने सेना को मजबूत और ताकतवर बनाने के लिए रक्षा बजट को बढ़ाकर 4.78 करोड़ करने का काम किया। कौशिक ने कहा कि 70 साल से चली आ रही वन रैंक वन पेंशन को भी मोदी सरकार ने पूरा किया। आज 20 लाख सैनिक ओआरओपी का लाभ ले रहे हैं।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बिना नाम लिए पूर्व सीएम हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव लड़ने के लिए राम के नगर से खदेड़े गए वरिष्ठ नेता कुंआ मेें चले गए। कौशिक ने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मच गई। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार भी अच्छे बहुमत से आ रही है। कांग्रेस के नेता भी कह रहे है कि भाजपा आ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी को 2017 से बड़ी जीत मिलेगी। भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके बड़े नेताओं से अपना ही घर संभल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *