मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए तेज किया चुनाव प्रचार

  • रोड शो कर अबकी बार 60 पार का दिया नारा
  • गुरूद्वारा साहिब में मत्था टेका और की अरदास
  • स्थानीय विधायक के क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को रखा सामने

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लालढांग में भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने ‘अबकी बार 60 पार’ का नारा दिया। रोड शो भाजपा कार्यालय से शुरू होकर बाजार होते हुए गांधी चौक पर संपन्न हुआ। रोड शो में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कटेबढ स्थित गुरद्वारा साहिब में मत्था टेका और अरदास की। इसके बाद गाजीवाली में मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में लालढांग क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। हरिद्वार की सड़क, रवासन नदी पर पुल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित करोड़ों की लागत से पेयजल योजना का निर्माण हो रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते कहा कि कांग्रेस और अन्य पार्टियों केवल मुद्दे ढूंढ़ने में लगी हैं। भाजपा विकास में लगी है। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि लालढांग क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं से विकास कार्य जारी है। इस अवसर पर सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद को विजनकारी व्यक्तित्व बताते हुए भारी मतों से जिताने को आह्वान किया। आज पूरे क्षेत्र में सडकों का जाल बिछवाकर यातायात सुगम करा दिया है। एक-एक घर के लिए भी सड़क बनवाई। पेयजल के लिए 32 करोड़ की लागत से 14 गांवों में टंकी स्वीकृत कराई, जिनका काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि वन गुर्जरों के क्षेत्रों में पहली बार सड़कें बनवाने का काम स्वामी यतीश्वरानंद ने किया और जिन क्षेत्रों में अभाव है, उनमें सरकार बनते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मुख्यमंत्री और भारी बारिश एवं कड़कड़ाती ठंड में भारी संख्या में पहुंचे लोगों का आभार जताते हुए वोट एवं आशीर्वाद देने की अपील की। वही दूसरी ओर गुरुवार को मुख्यमंत्री धामी ने उधमसिंह नगर जिले की जसपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार किया। जसपुर में सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल के लिए जनता से वोट मांगे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जनता को संबोधित भी किया। सीएम धामी ने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनवाएगी। इस बार जसपुर की जनता भाजपा को जीत हासिल करने में मदद करेगी। केंद्र की मोदी सरकार के साथ मिलकर यहां भाजपा ने काफी काम किया है। इसी के बल पर भाजपा 60 पार जाएंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जनता को संबोधित भी किया। सीएम धामी ने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनवाएगी। इस बार जसपुर की जनता भाजपा को जीत हासिल करने में मदद करेगी। केंद्र की मोदी सरकार के साथ मिलकर यहां भाजपा ने काफी काम किया है। इसी के बल पर भाजपा 60 पार जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *