पत्नी ने पति का काटा गुप्तांग अंग,महिला 14 दिन की हिरासत

पिथौरागढ़। प्रदेश में दिन-प्रतिदिन क्राइम बढ़ता जा रहा हैं हर रोज कोई न कोई चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है। बीते दिन ही प्रदेश में पिता और बेटे का मामला सामने आया था जिसमें पिता ने अपने साढ़े तीन साल के बेटे का गला घोंटकर हत्याकर दी थी। वहीं गुरूवार को उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जनपद के दिंगास गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें पत्नी ने अपने पति का धारदार हथियार से गुप्तांग अंग काट दिया और उसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 13 फरवरी की देर रात कोटली पट्टी दिंगास गांव में 35 वर्षीय सुनीता देवी ने गहरी नींद में सो रहे अपने पति जितेंद्र राम का निजी अंग ब्लेड से काट दिया। पति तड़पने लगा तो उसने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस पूरे वाकिये को उनकी बेटी ने देख लिया और अपने चाचा को इसकी जानकारी दी। जितेंद्र के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। राजस्व पुलिस ने ब्लेड और रस्सी बरामद कर ली है। नायब तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 38 वर्षीय जितेंद्र राम चुनाव प्रचार करने के बाद देर रात घर लौटा था। उसका पत्नी सुनीता देवी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद सुनीता ने ब्लेड से जितेंद्र राम का निजी अंग काट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सुनीता की बेटी ने मां की हरकत को देख लिया था और इसकी जानकारी अपनी चाचा को दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर सुनीता को जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *