करन माहरा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष नियुक्त

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के लिए एक लंबे मंथन के बाद आखिरकार नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामों का चयन कर लिया गया है। पूर्व विधायक करण माहरा को उत्तराखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष और यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। खटीमा सीट से विधायक भुवन चंद्र कापड़ी को कांग्रेस विधायक दल का उपनेता नियुक्त किया गया है। रविवार शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। 49 वर्षीय करण माहरा अल्मोड़ा जिले के रानीखेत सीट से पूर्व विधायक रहे हैं। जबकि यशपाल आर्य उधमसिंहनगर की बाजपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।  इस बार कुमाऊं को कांग्रेस ने खासा प्राथमिकता दी है। अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष भी कुमाऊं से ही बनाए गये हैं। कांग्रेस ने इस बार प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के चयन में अप्रत्याशित फैसला किया है। दरअसल पार्टी ले इन तीनों ही पदों पर कुमाऊं के नेताओं को तरजीह दी है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान कुमाऊं से करण मेहरा को दी है तो नेता प्रतिपक्ष की कमान भी कुमाऊं से ही यशपाल आर्य को दी गई है। सीएम धामी को विधानसभा चुनाव में हराने वाले भुवन कापड़ी को ईनाम मिला है। कांग्रेस ने भुवन कापड़ी को सदन में विपक्ष उपनेता की जिम्मेदारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *