गैस सिलेंडर के दाम में हुई 100 रुपए की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। महंगाई से परेशान जनता को एक और झटका लगा है। कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रविवार को 100 रुपए का इजाफा हो गया है। नए वित्त वर्ष में दूसरी बार व्यावसायिक गैस सिलेंडर महंगा हुआ है और 19 किलो वाले इस सिंलेडर की कीमत 2450 रुपए पहुंच गई है। इससे पहले पहली अप्रैल में इसके दाम 250 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे। प्रदेश में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत अब 2450 रुपए पहुंच गई है, जबकि शिमला में यह सिलेंडर 2533 रुपए का मिलेगा। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। कामर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट में खाना और महंगा हो जाएगा। इसके अलावा इसका असर अन्य चीजों के उत्पादन पर भी पढ़ेगा। आए दिन बढ़ रही महंगाई से जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। जहां मकान बनाने के लिए निर्माण सामग्री के दामों बढ़ोतरी हो रही है। वहीं गैस सिलेंडरों के दामों में बढ़ोतरी होने से खाने की चीजों के दामों में भी बढ़ोतरी होगी। ऐसे में आम आदमी को बाहर खाना खाने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। आए दिन बढ़ रही महंगाई ने जनता की दिक्कतें बढ़ा दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *