औजस बहुउद्देशीय संस्था का स्कूल चलो अभियान शुरू

देश के कई राज्यों में चलाया जा रहा अभियान
देहरादून। कहते है समाज सेवा के संस्कार बचपन से ही मिलते है। यह संस्कार औजस बहुउद्देशीय संस्था ( रजि) के संस्थापक अमरीश त्यागी के तो खून में ही समाए है। त्यागी लम्बे समय से लोगों की सेवा कर रहे है। त्यागी ने गरीब व बेघर बच्चों के लिए अपनी औजस संस्था के माध्यम से स्कूल चलो अभियान चलाया है। उन्होंने देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा व नैनीताल सहित उत्तर प्रदेश व हरियाणा के कई जनपदों में इस अभियान की शुरूआत की है। उनकी पहल है कि जो बच्चे स्कूल नहीं जा सकते है स्कूल उनके पास जाएगा। त्यागी अपने संसाधनों से गरीब, बेघर व कूड़ा बीनने वाले बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित कर रहे है।
औजस बहुउद्देशीय संस्था के स्वंय सेवी गरीब बच्चों के द्वार पहुंचकर उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही उन्हें शिक्षा देने का प्रयास कर रहे है। औजस बहुउद्देशीय संस्था ने पहले भी समाज के उत्थान के लिए कई कार्य किये है। औजस संस्थान से सर्दियों में गरीबों को गर्म कपड़े वितरित किए है। रूड़की के मौलना गांव में एक जमीन दान कर वहां गांव के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लाइब्रेरी की स्थापना की है।
अमरीश त्यागी नेे संस्था के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2000 में संस्था की स्थापना की गई है। जिसके बाद से संस्था लगातार समाजहित में व गरीबों के उत्थान में कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *