मानुषी छिल्लर करना चाहती हैं रामचरण के साथ काम

मुंबई। पूर्व मिस वल्र्ड मानुषी छिल्लर दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण के साथ काम करना चाहती हैं। मानुषी छिल्लर फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी। मानुषी छिल्लर से पूछा गया कि वह आगे किसके साथ काम करना चाहेंगी। इस पर मानुषी छिल्लर ने कहा कि वह राम चरण के साथ काम करना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें फिल्म आरआरआर में बहुत पसंद किया था और मैं उनके साथ एक फिल्म करना पसंद करूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *