पिथाैरागढ में कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, निकाली हवाई जहाज खोजो पदयात्रा

पिथौरागढ़। सीमांत जिले में हवाई सेवा की मांग लंबे समय से उठती रही हैं पर आज तक पिथाैरागढ से नियमित हवाई सेवा शुरू नहीं हो पाई। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनूठा प्रदर्शन किया। हाथों पर हवाई जहाज की डमी और दूरबीन लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने नैनीसैनी हवाई अड्डे पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने डबल इंजन की सरकार पर सीमांत जिले के लोगों के साथ छल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा िक केंद्र व राज्य में सत्तासीन भाजपा की सरकार ने सीमांत के लोगों से कई वादे किए पर वह आज तक पूरे नहीं हो पाए। पिथाैरागढ से हवाई सेवा का भी भाजपा सरकार ने वादा किया था पर वह आज तक पूरा नहीं हो पाया।

पूर्व विधायक मयूख महर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा शासनकाल में हवाई सेवा तो दूर, हवाई जहाज दिखना भी बंद हो गया। कार्यकर्ता उसे दूरबीन से खोजने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी ने शीघ्र हवाई सेवा शुरू नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, भुवन पांडेय, मनोज ओझा, मुस्तकीम कुरैशी, पवन माहरा, पद्मा बिष्ट, शिवानी कोहली, मुकेश पंत, तिलक जोशी, सुभाष पुनेड़ा सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *