गरमपानी। बता दें कि मंगलवार को खैरना के स्मीपवर्ती गांव डोबा में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाजपुर निवासी महिला का विवाह करीब ढाई माह पूर्व डोबा गांव में हुआ था। मृतका के पति सेना में तैनात है। वहीं डोबा गांव में नवविवाहिता की आत्महत्या से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर खाना खाने के बाद महिला अपने कमरे में चली गई थी। शाम को सास ने चाय बनाने के लिए बहू को आवाज दी पर कोई उत्तर नहीं मिला। अंदर जाकर देखा तो बहू फांसी के फंदे में लटकी हुई थी। बहू के फांसी के फंदे में लटका होने से गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में राजस्व पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही मृतका के मायके वालों को भी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार बरखा जलाल और टीम मौके पर पहुंची और राजस्व उपनिरीक्षक गौरव रावत, निधि चौधरी आदि ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।