CM धामी ने की केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री से मुलाकात, राज्य की विकास योजनाओं पर की चर्चा

देहरादून :-  उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(#Uttarakhand Cheif Minister Pushkar Singh Dhami) ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की। CM ने  प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने के लिए अनुरोध किया। CM ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में #PM NARENDRA MODI और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास व कनेक्टिविटी में काफी काम हुआ है। CM ने इसके लिए #PM NARENDRA MODI, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया।  CM  ने उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग को एन०एच०- 109K के ज्यामित्तीय सुधार एवं चौड़ीकरण के कार्य के लिये उत्तराखण्ड, लो०नि०वि० को निर्माण एजेंसी नामित किये जाने के साथ ही मसूरी में 02 लेन टनल परियोजना के कार्य के लिए लो०नि०वि० को कार्यदायी संस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में आग्रह किया। CM ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से NH-09 के अन्तर्गत पिथौरागढ़-अस्कोट मोटर मार्ग (किमी0 2.81 से किमी0 50.00 ) के लिए BRO द्वारा प्रस्तुत DPR की स्वीकृति, सितारगंज-टनकपुर मोटर मार्ग को 04 लेन में निर्मित किये जाने और NH-731K के अन्तर्गत मझौला – खटीमा ( 13 किमी0) मोटर मार्ग को 04 लेन में परिवर्तित किये जाने के सम्बन्ध में भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने किया पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की माताजी सावित्री देवी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

सीएम ने दी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत की राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि  मुर्मू , नारी अभ्युदय का स्वर्णिम प्रतीक हैं। मानवता का विकास, नए भारत का निर्माण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की पूर्णता नारी शक्ति के योगदान के बिना असंभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *