केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही सरकार:माहरा

  • खिलाफ बोलने वालों पर बदले की भावना से हो रही कार्रवाई
  • बेतहाशा बढती मंहगाई, बेरोजगारी व अन्य मुद्दों पर लगातार किया जाएगा आंदोलन
  • केंद्र सरकार ने तिरंगा झंडा कार्यक्रम को लेकर भी उठाये सवाल

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने गुरुवार को विभिन्न मुद्दों पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ बोलने वाले लोगों पर केंद्र सरकार बदले की भावना से कार्रवाई करती है। उन्होंने सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा छोड़ने वाले नेताओं पर फौरन भाजपा सरकार कार्रवाई करती है। भाजपा ज्वाइन करने पर कार्रवाई की फाइल एकदम गायब हो जाती है। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि बेतहाशा बढती मंहगाई, बेरोजगारी व आवश्यक खाद्य पदार्थों पर लगाई गई GST और अव्यवहारिक अग्निपथ योजना के खिलाफ लगातार आन्दोलन करती रहेगी। इसी परिपेक्ष में कल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राजभवन का घेराव किया जाएगा। उन्होने कहा कि प्रशासन कार्यक्रम टालने का दबा बना रहा है, प्रमिशन नही दी जा रही है, धारा 144 लगाने की बात कही जा रही है, मगर कांग्रेस अपने फैसले पर अडिग है। प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज देश में जो हालात है उसे सामान्य नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि जो व्यक्ति सत्ता के खिलाफ अपनी बात को रखता है उसकी आवाज को संवैधानिक संस्थाओं का प्रयोग कर केंद्र सरकार दबा देती है। उन्होंने Maharashtra Government का उदाहरण देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में सरकार गिराए जाना और उसके साथ जो सबसे ज्यादा सक्रियता से आवाज उठा रहे थे, उनमें संजय राउत को ईडी की जांच करवा कर गिरफ्तार कर लिया गया है। माहरा ने कहा कि 15 अगस्त को पूरे देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाना है। ऐसे में सरकार ने AICC, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के आवास को छावनी में तब्दील कर दिया है। इससे पता चलता है कि कहीं ना कहीं सत्ता में घबराहट है। उन्होंने कहा आज देश में कोई लोकतंत्र नहीं है। देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात हैं। उन्होंने कहा कि प्रणब मुखर्जी जब नागपुर में RSS के कार्यक्रम में गए थे तब देखा जा सकता है कि तिरंगा झंडा कहां लगा था, तब भगवा झंडा कहां लगा था। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या भाजपा में RSS के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भी कभी राष्ट्र ध्वज फहराया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने देश के 100 करोड़ लोगों के यहां ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा है लेकिन सरकार को यह बताना चाहिए वह 30 करोड़ लोग कौन हैं, जहां ध्वज नहीं फहराया जाएगा। पत्रकार वर्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन-संगठन मथुरादत्त जोशी, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, मीडिया पैनलिस्ट गरिमा दसौनी, अमरजीत सिंह, दर्शन लाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *