भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने रचा इतिहास: 41 साल बाद जीता पदक

नई दिल्ली। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। टोक्यो में जारी ओलिंपिक खेलों में ये भारत का चौथा पदक है। भारत ने 1980 के बाद हॉकी के खेल में ओलिंपिक में पदक जीतने में सफलता प्राप्त की है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम जर्मनी जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ कांस्य पदक के लिए लड़ाई लड़ी। दोनों टीमों को सेमीफाइनल में हार मिली थी और इस तरह भारत और जर्मनी के पास कांस्य पदक जीतने का मौका था, क्योंकि दोनों टीमें गोल्ड और सिल्वर मेडल की रेस से बाहर चुकी थीं। इस मौके को भारतीय टीम ने भुनाया और जर्मनी को 5-4 से रोमांचक मैच में मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *