भाजपा किसान मोर्चा का दो दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर शुरु

देहरादून। उत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तराखंड की मेजबानी में किया जा रहा है। जिसमे लगभग 400 पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में विभिन्न वर्गांे में पदाधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी नीतियों के प्रचार प्रसार एवं अनुकरण हेतु विभिन्न प्रदेशांे से आए हुए अतिथियों एवं पदाधिकारियों को राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा राजकुमार चाहर, राष्ट्रीय महामंत्री डा शंभु कुमार, मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी, संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जोगेंद्र सिंह पुंडीर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संचालन प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा महेन्द्र सिंह नेगी के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *