रायपुर क्षेत्र में निकली कांग्रेस की ’भारत जोड़ो यात्रा’

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के शीर्ष नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में ‘कन्याकुमारी से कश्मीर’ तक 3,500 कि.मी. लम्बी ‘‘भारत जोडो यात्रा’’ के क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी संयुक्त नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर ’’भारत जोड़ो यात्रा’’ के द्वितीय चरण में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर से मित्तल वेडिंग पॉइण्ट तक निकाली गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत ने देश के नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह से केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार देश की सार्वजनिक सम्पत्तियों को बेचकर अपने चहेतों को सौंप रही है यह देश के लिए शुभ संकेत नही है। उन्होंने कहा कि हम सबको ऐसे साम्प्रदायिक ताकतों से लडकर देश को बचाने का काम करना है। इस अवसर पर ’’भारत जोडों यात्रा’’ के महानगर प्रभारी राजवीर सिंह चौहान, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट,महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह नेगी गुरू जी, प्रदेश प्रवक्ता शिशपाल सिंह बिष्ट, पंकज क्षेत्री, शान्ति रावत, परिणीता बडोनी, परवीन त्यागी, प्रभुलाल बहुगुणा, सूरज सिंह नेगी, पार्षद इलियास अंसारी, अमित भण्डारी, दर्शन लाल, शकील मंसूरी, असीम नानक चन्द, राव शौकिन, डॉ. महाबीर, चतर सिंह रावत, अरविन्द गुरूंण, अनूप पासी, डी0 बी. बोहरा, राजू आनन्द, सुरेन्द्र मैथाणी, मंजीत सिब्बल, मुकेश्,ा मालती देवी, संदीप जैन, मनीश कुमार, ज्योति आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *