विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अशोक सैनी ने आशा किरण सेवा आश्रम का किया मौका मुआयना

वाचस्पति रयाल‍@ नरेन्द्रनगर। माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देश पर नरेन्द्रनगर स्थित स्वयं सेवी संस्था आशा किरण सेवा आश्रम का मौका मुआयना करने पहुंचे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी के सचिव अशोक कुमार सैनी ने केंद्र संचालक के मौके पर उपस्थित न रहने के कारण उन्हें संस्था के पंजीकरण सहित तमाम कागजातों को लेकर शनिवार को नयी टिहरी तलब किया है।
उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि वर्ष 2004 से संचालित केंद्र के संबंध में जिला व तहसील प्रशासन सहित किसी को भी जानकारी संस्था द्वारा आज तक नहीं दी गयी।

इस संबंध में उन्होंने संस्था के संचालक से नाराजगी व्यक्त की है।
नगर में चल रही स्वयंसेवी संस्था के बारे में जानकारी चाहने बाबत जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार सैनी ने उप जिलाधिकारी नरेंद्र नगर युक्ता मिश्र से दूरभाष पर वार्ता की,वे भी तत्काल मौके पर पहुंची।
केंद्र पर पहुंची उप जिला अधिकारी युक्ता मिश्र ने इस स्वयंसेवी संस्था के पंजीकरण के बारे में अनभिज्ञता जताई।
प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार सैनी और उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने इस बात पर असंतोष जताया कि स्वयंसेवी संस्था नरेंद्र नगर में चलाई जा रही है,जबकि संचालक देहरादून में रह रह हैं। सूचना शासन/प्रशासन को न देना और संचालक के स्वयं संस्था की देखभाल न करने की स्थिति में कभी किसी भी समय घटित,घटना के लिए कौन जिम्मेदार होगा।
बताते चलें कि स्वयंसेवी संस्था में असहाय 4 पुरुष और 4 महिलाएं रह रहे हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार सैनी ने संस्था में रह रहे असहाय बुजुर्गों का रहन-सहन, खान-पान,साफ सफाई, शौचालय व्यवस्था आदि का पूरा मौका मुआयना किया।
सचिव प्राधिकरण अशोक कुमार सैनी ने दूरभाष पर संस्था के संचालक विशन लाल शाह से वार्ता कर संस्था के पंजीकरण सहित तमाम कागजातों को शनिवार को नई टिहरी कार्यालय में तलब किया है। अशोक कुमार सैनी ने कहा कि इस संबंध में हुए समाज कल्याण अधिकारी तथा जिला परीक्षा अधिकारी को भी अपने कार्यालय में बुलाकर पूरी स्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे।

सचिव अशोक कुमार सैनी का कहना था कि असहायों की सहायता करना अच्छी सेवा है,मगर यह सब तौर- तरीके और विधि-विधान से किया जाना चाहिए।
उनका यह भी कहना था कि ऐसे असहायों की मदद के लिए वे भी विभाग की ओर से प्रयास करेंगे।
इस मौके पर प्राविधिक स्वयंसेवी विमल कैंतूरा,उप निरीक्षक शांति प्रसाद डिमरी,पटवारी दिनेश लाल शाह,सतपाल सिंह कैंतुरा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *