मुख्यमंत्रीधामी ने आश्रम हेतु 50 लाख रुपए की अतिरिक्त सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की…
Author: CTadmin
सोमेश्वर में रन फॉर यूनिटी में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री सोमेश्वर। लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रविवार को सोमेश्वर में ‘रन फॉर यूनिटी’ पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपने निजी आवास से शहीद स्मारक तक आयोजित इस यात्रा में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक धागे में पिरोने का महान कार्य किया था। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। रन फॉर यूनिटी में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष सोमेश्वर सुंदर सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष ताकुला जगदीश डंगवाल, मंडल अध्यक्ष स्याहीदेवी गणेश जलाल, मंडल अध्यक्ष मजखाली दीपक बोरा, मंडल अध्यक्ष कंडारकुआं हरीश परिहार, मोहन दोसाद, देवेंद्र नयाल, अंजलि जोशी, महेश्वर सिंह, संजीव श्रीवास्तव, खड़क सिंह नेगी, जयंत सिंह कैड़ा, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी पीतांबर प्रसाद सहित कई स्कूलों के बच्चे, शिक्षक और समाजसेवी मौजूद रहे। पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ताकुला ब्लॉक के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने अपने साथियों समेत कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बचीकुची कांग्रेस पार्टी जल्द ही नेता विहीनता की स्थिति की तरफ बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकारों की नीतियों के चलते जनता का जो रुझान है, उसे देखते हुए अब हर कोई भाजपा के साथ आना चाहता है। इस अवसर पर पिंकी आर्या, दीवान राम, ग्राम प्रधान लोद हिमांशु मैनाली, उप प्रधान लोद हेमंत रमोला, ग्राम प्रधान लद्यूडा पंकज पांडे, गांव लोक से सामाजिक कार्यकर्ता मनोज रमोला, ग्राम प्रधान उत्तरौडा घुड़दौड़ा मोहन राम, पूर्व आईबी निदेशक राजेंद्र पांडे, ग्राम प्रधान बंगसर जगदीश तिवारी, ग्राम प्रधान पड़ौलिया मनोज कुमार, गांव गुरा से राकेश जोशी, ग्राम प्रधान डौनी बिशन राम, गांव बचुराडी से कुंवर सिंह रावत ने भी भाजपा की सदस्य ग्रहण की।
कर्तव्यनिष्ठा ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि : रेखा आर्या
सोमेश्वर में रन फॉर यूनिटी में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री सोमेश्वर। लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिव्यांगजनों को 169 निशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलों किया वितरण
मंत्री बोले – यह केवल वितरण नहीं सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम देहरादून। कैबिनेट मंत्री…
जनता के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता—सीएम धामी का संदेश
सीएम धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर IAS अधिकारियों की अनौपचारिक बैठक आयोजित “ये…
विकास कार्य सरकार की पहली प्रतिबद्धता : रेखा आर्या
सोमेश्वर। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला मंडल अंतर्गत झिझाड़, किरडा…
ई केवाईसी नहीं हुई तब भी मिलेगा राशन : रेखा आर्या
बायोमेट्रिक केवाईसी के अभाव में राशन वितरण न रोकने के निर्देश ई केवाईसी के 30 नवंबर…
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय समीक्षा, पीएम कृषि सिंचाई योजना में जीईओ लाइन टैंकों की गुणवत्ता पर जांच के निर्देश
ग्रामीण क्षेत्रों में लौटे प्रवासियों के लिए स्वरोजगार कार्ययोजना बनाने पर जोर देहरादून । प्रदेश के…
आधुनिक सुविधाओं से लैस प्रेमनगर का पहला स्मार्ट पिंक एंड ग्रे-टॉयलेट तैयार
देहरादून। राजधानी देहरादून के मुख्य बाजारों में आम नागरिकों को बेहतर सुविधाओं देने के लिए मुख्यमंत्री…
बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होंने की धार्मिक प्रक्रिया शुरू,25 नवम्बर को बंद हों रहें हैं कपाट
चमोली। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा समाप्ति की ओर है। चारों धामों में से गंगोत्री, यमुनोत्री और…
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत-उत्तराखंड में एक वर्ष तक नहीं बढ़ेगी वाहन फिटनेस फीस
15 वर्ष पुराने कमर्शियल वाहनों की नई फिटनेस फीस दरें 21 नवम्बर 2026 तक लागू नहीं…