हिमालया रोज फेस वॉश ने आरसीबी के साथ किया गठबंधन

देहरादून। अग्रणी वैलनेस ब्रांड हिमालया वैलनेस कंपनी ने अपना लेटेस्ट उत्पाद हिमालया नैचुरल ग्लो रोज फेस वॉश लॉन्च किया है यह लॉन्च वीमेंस आईपीएल में रॉयल चौलेंजर्स बैंगलोर टीम के सहयोग से चलाए गए नॉट फेयर कैम्पेन के साथ किया गया। मैच के पहले दो दिन आरसीबी खिलाड़ी नॉट फेयर हेडगियर पहने हुए दिखाई दिए जिससे दर्शक उत्सुक हो गए। इसके बाद हेडगियर पर एक संदेश हिमालया रोज ब्यूटी इज नॉट इक्वल टू कलर लिखा दिखाई दिया। इस संदेश ने हर रंग और हर चेहरे को स्वीकार करने की बहस छेड़ दी इस खुलासे के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का दिन चुना गया जिस दिन इस उत्पाद को आधिकारिक रूप से लॉन्च भी किया गया।
राजेश कृष्णमूर्ति, बिजनेस डायरेक्टर, हिमालया वैलनेस कंपनी ने कहा कि हिमालया में हमारा मानना है कि हर व्यक्ति के पास उसकी अपनी सुंदरता होती है। उन्होंने कहा हमें वीमेंस आईपीएल में आरसीबी का सहयोग करने की खुशी है। यह संगठन भी हमारे इंक्लुजन और विविधता के मूल्यों में भरोसा करता है। हमें उम्मीद है कि यह उत्पाद और अभियान लोगों को सुंदरता के बारे में रूढ़िवादी सोच छोड़ने के लिए प्रेरित करेगा।’’
मिस गायत्री कबीलन कैटेगरी मैनेजर फेस वॉश ने ब्रांड के बारे में कहा हिमालया नैचुरल ग्लो फेस वॉश गुलाब के प्राकृतिक अर्क एवं त्वचा के लिए अन्य फायदेमंद तत्वों से बना है। इस भरोसेमंद फेसवॉश में पैराबन, फ्थेलेट्स, और सिलिकोंस नहीं हैं। इस फेस वॉश में त्वचा के लिए अनुकूल पीएच-फॉर्मूला है और यह 100 प्रतिशत रिसाईक्लेबल ट्यूब में आता है। इसलिए यह हमारी पृथ्वी के लिए भी अच्छा है!
इस अवसर पर राजेश मेनन, हेड एवं वाईस प्रेसिडेंट, रॉयल चौलेंजर्स बैंगलोर ने कहा, ‘‘हमें हिमालया के साथ सहयोग करने की खुशी है, जो आरसीबी के इंक्लुजन और विविधता के सिद्धांत में यकीन रखता है। हम अपने लिए इन महत्वपूर्ण उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए दीर्घकालिक सहयोग के लिए उत्साहित हैं, और अपने फैंस को जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए प्रेरित करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *