समरसता अन्न कार्यक्रम से खत्म होगा सामाजिक भेदभाव: आशा

  • भाजपा महिला मोर्चा ने अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के साथ किया भोज

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक सामाजिक न्याय पखवाड़े के रूप में मना रही है। सामाजिक समरसता अन्न और न्याय सप्ताह के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल जी ने कहा कि भाजपा के इस कार्यक्रम का उद्देश्य संपूर्ण समाज में समरसता स्थापित करना है।
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सामाजिक समरसता अन्न और न्याय सप्ताह के तहत प्रदेश के समस्त 19 संगठनात्मक जिलों में अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं जिनमें लेखिका, शिक्षिका, कलाकार, कारीगर, पर्यावरण मित्र एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को घर बुलाकर उनके साथ सहभोज किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल जी ने कहा कि बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के विभिन्न मंडलों में सामाजिक समरसता अन्नभोज का आयोजन किया जा रहा है. महिला मोर्चा ने अनुसूचित जाति की बहनों के साथ बैठकर भोजन किया। भाजपा सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबंध है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ सबका विकास वह सबका विश्वास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी जी हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। इन्ही कार्यों को जनता के बीच ले जाने के लिए ये कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
भाजपा महिला मोर्चा ने अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को अपने घर बुलाकर उनके साथ भोज किया और उन्हें मोदी सरकार एवं धामी सरकार की योजनाओं और उनके द्वारा देश के विकास में किए गए कार्यों के बारे में भी बताया गया है। आशा नौटियाल ने कहा कि समरसता भोज के आयोजन से सामाजिक भेदभाव खत्म होगा। संपूर्ण समाज में समरसता स्थापित होगा। इस बीच महिला मोर्चा की ओर से सभी मंडलों में सामाजिक समरसता भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत सभी वर्ग की महिलाओं ने एक साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। ब्रह्सपतिवार को सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल जी के निर्देश पर चंपावत में समरसता कार्यक्रम किया जिसमें ग्रामीण मंडल की बहनों के साथ भोजन किया। महिला मोर्चा की जिला महामंत्री ने बताया कि इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों के बारे में अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *