30 सालों में कैंट विधानसभा में कोई उत्कृष्ट कार्य नही हुआः नवीन

जिसे भी टिकट मिलेगा सब मिलकर उसे ही जिताएंगेः जोशी
देहरादून। कैंट विधानसभा में कांग्रेस की एक बैठक राजेंद्र नगर में हुई जिसकी अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी ने कहा की हम सभी कांग्रेस जनों को एकजुट होकर भाजपा को 2022 विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देना है। हर हाल में कैंट विधानसभा को जीतकर कांग्रेस की सरकार बनानी है। कैंट विधानसभा में पिछले लगभग 30 साल से भाजपा के विधायक है, मगर 30 सालों में कैंट विधानसभा में कोई ऐसा एक भी उत्कृष्ट कार्य नहीं हुआ है जिसको भाजपा विधायक अपनी उपलब्धि बता सकें। जोशी ने बैठक में आए हुए सभी पार्टी पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्षों, नेताओं से आह्वान करते हुए कहा की पार्टी जिस भी व्यक्ति को टिकट देगी हम सबको पूरी एकजुटता के साथ उसे यहां से विजय दिलानी है और 2022 में कांग्रेस का परचम लहराना है। इस मौके पर अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक मनीष कुमार, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीप बोरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजीव पुंज, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र धवन, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, पार्षद कोमल वोहरा, सुनीता गुप्ता, सुमित्रा ध्यानी, पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कौशल, मंजू त्रिपाठी, मोहम्मद शाहिद, प्रताप अस्वाल, फिरोज अहमद, हरेंद्र बेदी, अनुराग गुप्ता, प्रेम नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, राजेश कुमार, कांग्रेस सेवा दल के प्रभारी पियूष गोड, गौरी जोशी, अमन बत्रा, राकेश गंभीर, विपिन चैधरी, के सी त्रिपाठी, विक्की नायक, मुकुल, ट्विंकल अरोड़ा, मोहम्मद जावेद, राजेश शर्मा, बॉबी कुमार, प्रतीक कुमार व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *