विधानसभा वार खोली जाएगी भाजपा सरकार की पोलः कांग्रेस

भाजपा की अदूरदर्शिता के चलते खड़ी हो गई बेरोजगारों की फौज
स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था बदहाल, महिलाएं भी सुरक्षित नहीः गरिमा
देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 में फतह हासिल करने के लिये कांग्रेस ने विधानसभा वार जनता के बीच जा कर भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करने की रणनीति बनाई है, जिसके लिये पार्टी प्रवक्ता जिलों में जाकर प्रेसवार्ता कर रहें है।
गुरूवार को राजीव भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने बताया की पार्टी नेतृत्व ने गढ़वाल मीडिया प्रभारी होने के नाते उनसे अपेक्षा की है कि वह राज्य की अकर्मण्य भाजपा सरकार के कार्यकाल की नाकामियां प्रदेश के तमाम जिलों में प्रेस वार्ता के जरिए जनता के समक्ष रखें। कांग्रेस नेतृत्व की ओर से दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और मेहनत से निर्वहन करेंगी। दसौनी ने कहा की पहले जनपद वार मुख्यालयों में प्रेस वार्ता के जरिए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार की ओर से किए गए जनहित के कार्यों को और वर्तमान सरकार की जन विरोधी कार्यो से प्रदेश की जनता को रूबरू कराने के लिए उन्होंने प्रेस वार्ताओं का सिलसिला शुरू कर दिया है। दसौनी के अनुसार वह अभी तक
कोटद्वार-ऋषिकेश और नई टिहरी में प्रेस वार्ता कर चुकी हैं। आने वाले दिनों में वह उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग व हरिद्वार में भी ऐसी ही प्रेस वार्ताओं के जरिए प्रदेश सरकार के कार्यकाल के खिलाफ हल्ला बोल करेंगी। बताया की प्रेस वार्ताओं के क्रम में गढ़वाल मंडल के अधिक से अधिक विधानसभाओं को कवर करने के लिए भी उन्होंने रूट चार्ट बनाया है।
प्रदेश कांग्रेस ने वर्तमान सरकार पर चैतरफा हमले की रणनीति तैयार की है। एक तरफ प्रदेश नेतृत्व परिवर्तन यात्राओं के जरिए वर्तमान भाजपा सरकार के काले कारनामों को उजागर करने का काम कर रहा है वहीं दूसरी ओर मीडिया प्रभारियों के जरिए जनता के साथ किए गए छल को भी उजागर किया जा रहा है। दसौनी ने कहा कि यह भाजपा सरकार की अदूरदर्शिता का ही परिणाम है की आज प्रदेश में बेरोजगारों की एक लंबी फौज खड़ी हो गई है। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था बदहाल हैं महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती प्रदेश के किसान और व्यापारियों की दुर्दशा हो रही है। महंगाई और भ्रष्टाचार में सरकार ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं ऐसी में यह लाजमी हो जाता है की जनता तक इनके कुकर्मों को पहुंचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *