उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने के लिए भाजपा को दें एक ओर मौकाःराजनाथ

  • कहा, प्रधानमंत्री मोदी के मन में उत्तराखण्ड के विकास को लेकर तड़प
  • गढ़वाल मंडल की विजय संकल्प यात्रा समापन कार्यक्रम में हुए शामिल
  • प्रदेश में सीएम बदलना भाजपा का अंद्धरूनी मामला, कांग्रेस क्यों परेशान
  • रक्षा मंत्री, सीएम धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कोशिक व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट रहे मौजूद

उत्तरकाशी। आजाद भारत के 75 वर्ष पूर्व यदि सत्ता में बैठे राजनेता आंशिक रूप से भी जनता से किए हुए अपने वादे पूरा करते तो आज भारत दुनिया की महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता था। यही वजह है कि जनता का नेताओं के प्रति विश्वास घटा है । यह बात रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा की विजय संकल्प यात्रा समापन के मौके पर उत्तरकाशी में जोशियाड़ा झील के निकट हुई जनसभा में भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं उत्तरकाशी में भले ही 25 साल बाद आया हूं लेकिन इस देवभूमि उत्तराखंड के लिए हमारे मन में हमेशा से सम्मान रहा है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने इस राज्य को बनाया था। भारतीय जनता पार्टी की सोच थी कि इस राज्य को आदर्श राज्य बनाया जाए। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि अगर कोई 5 साल में आदर्श राज्य की बात करता है तो सीधे-सीधे बेमानी है। मैं आप लोगों से आह्वान करना चाहता हूं कि भाजपा को जिस प्रकार से उत्तराखंड की जनता ने 2017 में प्रचंड बहुमत दिया है। वैसे ही आने वाले 2022 के चुनाव में फिर भाजपा को भारी बहुमत से जिताएं, ताकि पार्टी को समय मिल सके और इस उत्तराखंड राज्य को आदर्श राज्य बनाया जा सके। इसके लिए एक और मौका चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मन में उत्तराखंड के विकास को लेकर एक तड़प है। केदारनाथ में उन्होंने पुनर्निर्माण कराया है। कांग्रेस कहती है कि उत्तराखंड में भाजपा ने तीन मुख्यमंत्री बनाए। वह पूछते हैं कि भाजपा मुख्यमंत्री क्यों बदल रही है। मुख्यमंत्री बदलना भाजपा का अंदरूनी मामला है। भाजपा बहुत बड़ा परिवार है, किसको क्या जिम्मेदारी दी जाए इस पर कांग्रेस को क्यों परेशानी है?। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने कभी किसी को प्रोजेक्ट कर चुनाव नहीं लड़ा। अगर हम किसी के चेहरे पर चुनाव लड़ते हैं तो हम कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बदलते। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि साल 2014 के बाद कांग्रेस पहाड़ों में दुबक गई थी। उत्तराखंड वासियों को यह तय करना होगा कि और हमें ‘एक बार इसको, एक बार उसको’ की सोच से बाहर निकलना होगा। इस बार कांग्रेस को पहाड़ों से भी बाहर कर दीजिए और भाजपा को फिर मौका जरूर दीजिए। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और आने वाले चुनाव में भाजपा पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती ताकत से आज दुश्मन देश के तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख सकते हैं। आज भारत महान जिस प्रकार की महाशक्ति के रूप में उभर रहा है उससे दुश्मन मुल्क भी कांपते । भारतीय जनता पार्टी की ही विदेश नीति है जिसके बदौलत आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख बढ़ी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के तेज तर्रार युवा मुख्यमंत्री धामी के द्वारा किए गए विकास कार्यों की भी खूब पीठ थपथपाई। इसे पूर्व रक्षा मंत्री ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में माथा टेक कर देश की खुशहाली की कामना की । इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक , केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्टð ,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योति प्रसाद गैरोला ,टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी साह, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, महामंत्री हरीश डंगवाल, भारतीय जनता पार्टी की टिकट के प्रबल दावेदार सूरत आप नौटियाल, बुद्धि सिंह पवार, सुरेश चौहान ,जगमोहन सिंह रावत, शांति रावत, पवन नौटियाल, विजय बहादुर सिंह रावत, लोकेंदर बिष्ट ,चंदन सिंह आदि ने बिग भाजपा के विजय संकल्प यात्रा के गाने अपने समर्थकों के साथ खूब भीड़ जुटाई ।

कहा, प्रधानमंत्री मोदी की जान लेने पर तुले कांग्रेसियों को जनता माफ नहीं करेगी
देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की जान लेने पर तुले कांग्रेसियों को जनता माफ नहीं करेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। उन्होंने पंजाब में पीएम मोदी की जान स खिलवाड़ को पूरी तरह सुनियोजित और कांग्रेस प्रायोजित बताया। उन्होंने कहा कि न भूलें कि इस साजिश को अंजाम देने वाले चरणजीत सिंह चन्नी को हरीश रावत ने पंजाब का सीएम बनाया है। पीएम मोदी की जान लेने पर तुले कांग्रेसियों को जनता माफ नहीं करेगी

नौजवानों को रोजगार देने के लिए दिन-रात कर रहे कामःसीएम
उत्तरकाशी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि हमने नौजवानों को रोजगार देने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं । हमने हर वर्ग विशेष को राहत देने के लिए कार्य किया है। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि शिक्षामित्रें को 15000 से बढ़ाकर 20,000 कर दिया है। अतिथि शिक्षकों का 15000 से बढ़ाकर 25000 मानदेय कर दिया है। इसके अलावा आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य कर्मचारियों को राहत देने का काम किया है।

111 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
उत्तरकाशी। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयक्त रूप से उत्तरकाशी स्थित जोशियाड़ा ग्राउण्ड में गढ़वाल मण्डल की विजय संकल्प यात्रा के समापन समारोह में जनपद की कुल रूपये 111 करोड़ 14 लाख की धनराशि की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। जिसमें रूपये 47 करोड़ 5 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं रूपये 64 करोड़ 9 लाख की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *