भाजपा की नीतियों पर खड़े किये सवालःदिग्विजय

  • कहा, आज मुद्दा मंदिर-मस्जिद का नहीं बल्कि मंहगाई, बेरोजगारी और गरीबी का है
  • वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कांग्रेस के घोषणापत्र को सराहा
  • जिस राज्य में चुनाव वहा विरोधी दलों के नेताओं को फंसाने का होता है काम

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का प्रचार धीरे-धीरे चरम पर आ रहा है। एक के बाद एक पार्टियों के नेता उत्तराखण्ड़ पहुंचे रहे हैं। शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह देहरादून पहुंचे। दिग्विजय सिंह ने केंद्र की नीतियों पर सवाल खड़े किए। साथ ही राज्य में कांग्रेस के घोषणा-पत्र पर भी अपनी बात रखी। दिग्विजय सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए केंद्र की नीतियों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि देश में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम जिस तरह से बढ़े हैं। उसको लेकर कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लोगों को सौगात देने की बात कही है। साथ ही उन्होंने 500 के पार एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ने की घोषणा को बेहतरीन बताया। यही नहीं घोषणा-पत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने और युवाओं को रोजगार समेत तमाम दूसरी बातों का भी जिक्र किया। किसानों और युवाओं समेत सभी वर्ग के लिए जो घोषणा कांग्रेस ने की है, उसका भी दिग्विजय सिंह ने स्वागत किया। केंद्र सरकार पर हमलावर रुख अपनाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 2014 से ही लोगों को ठगने का काम किया है। इसमें किसानों की आय दोगुनी करने से लेकर आवास देने तक की जो बातें कही गई वह सब झूठी निकली। भाजपा सरकार ने उत्तराखंड को साथ बने छत्तीसगढ़ और झारखंड से भी काफी पीछे खड़ा कर दिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि ओवैसी और भाजपा दोनों के बीच साठगांठ है। ऐसे में देश में यह माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है जैसे 2014 से पहले राम का अस्तित्व खत्म हो गया था। आज मुद्दा मंदिर मस्जिद का नहीं बल्कि, महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी का है। 2014 में सत्ता में बैठी भाजपा ने अमीर और गरीब के बीच की खाई बढ़ा दी है। साथ ही जिस राज्य में चुनाव होता है वहां विरोधियों के खिलाफ झूठे और पुराने केस थोपकर ईडी और सीबीआई जैसी स्वायत्त संस्थाओं का भाजपा राजनीतिक इस्तेमाल करती है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ, केंद्रीय प्रवेक्षक मोहन प्रकाश, कांग्रेस मीडिया कमेटी के अध्यक्ष राजीव महर्षि, संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी, गरिमा महरा दसोनी, लालचंद शर्मा व शिल्पी अरोरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *