92 साल की उम्र में हुआ लता मंगेशकर का निधन

मुंबई । भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी हालत काफी नाजुक थी। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। गायिका को आठ जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी ने बताया था कि लता की तबीयत फिर से बिगड़ गई थी। उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया था। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में हुआ था। वह भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका थीं। जिनका छह दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *