डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में लिखे विकास के नए आयामःवीके

अल्मोड़ा। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री व पूर्व सेना अध्यक्ष वीके सिंह ने कहा कि 60 साल में जो नहीं हुआ वह मोदी के 8 साल में हो गया। आज पूरे विश्व में भारत देश की एक अलग पहचान है। जिससे हर भारतीय गौरवान्वित महसूस करता है। अल्मोड़ा मुख्यालय में स्टार प्रचारक जनरल रिटायर्ड वीके सिंह रविवार को अल्मोड़ा मुख्यालय पहुँचे। नगर के एक होटल के सभागार में हुई सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास के नए आयाम लिखे हैं। उत्तराखंड से विशेष लगाव प्रधानमंत्री मोदी को है। उन्होंने यहां चार धाम के सर्वांगीण विकास के साथ गांव-गांव तक विकास कार्य को पहुंचाया। रेल व सड़कों का गांव गांव तक विस्तार किया। अब आपको तय करना है अगर आप विकास चाहते हैं तो बीजेपी प्रत्याशियों को अधिक से अधिक जिताये। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी संगठित है और संगठित होकर कार्य कर रही है। पार्टी ने जो भी प्रत्याशी तय किया है, सभी कार्यकर्ताओं के पीछे हैं और बहुमत से उत्तराखंड में भाजपा जीत कर सरकार बनाएगी। उन्होंने सभा से पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। वही, सभा के बाद बाजार में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला प्रभारी केदार जोशी, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, गोविंद पिलख्वाल, विनीत बिष्ट, अध्यक्ष किसान मोर्चा हरीश कनवाल, मनोज जोशी, मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र शाह, सह मीडिया प्रभारी संदीप भोज समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *