सभी वर्गों को साथ लेकर सरकार ने संचालित की विकास योजनाएंःसीएम

  • भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित
  • खेल नीति व युवाओं पर है सरकार का खास फोकस

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनावी कार्यक्रम के तहत रानीखेत पहुंचे। उन्होंने भाजपा के पक्ष में नगर में जनसंपर्क के साथ जनसभा को भी संबोधित किया। राज्य व केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विकास के लिए भाजपा के हाथों को मजबूत करने की अपील की। मुख्यमंत्री धामी रविवार को अपराह्न हैलीकॉप्टर से ताड़ीखेत पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सड़क मार्ग से वह रानीखेत पहुंचे। मुख्यमंत्री ने केएमओयू स्टेशन से रंगोली बारात घर तक पैदल भ्रमण कर जनसंपर्क किया। जिसके बाद रंगोली में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में सभी वर्गों को साथ लेकर सरकार ने विकास की अनेक योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ जनता को मिल रहा है। खेल नीति व युवाओं के विकास पर भी सरकार का विशेष फोकस है। केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व राज्य में उनके बेहतरीन क्रियान्वयन पर भी उन्होंने प्रकाश डालते हुए रानीखेत से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने तथा भाजपा के हाथों को मजबूत करने की अपील जनता से की। इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसमें सांसद अजय टम्टा ने भी विचार रखे। संचालन दर्शन बिष्ट ने किया। इस अवसर में पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सिंह महरा, दीप भगत, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, मोहन नेगी, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *